Sonbhadra News : भाजपा सरकार में दलित उत्पीड़न में बढ़ोत्तरी को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
भाजपा सरकार में बढ़ते दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी.....

दलित उत्पीड़न के विरुद्ध कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता........
sonbhadra
4:02 PM, October 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भाजपा सरकार में बढ़ते दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय प्रभारी को सौंपा।
इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "भाजपा सरकार में महिलाओं और दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। सोनभद्र में दो युवकों को बांधकर लटकाया गया और पीटा गया, रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, ये कुछ घटनाएं है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता हैउन्होंने प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि सोनभद्र सहित प्रदेश में दलित उत्पीड़न के विरुद्ध ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो सपा बड़ा जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।"
प्रदर्शन के दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि "भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार सिर्फ महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ता अपराध का ग्राफ सरकार के दावों की हवा निकाल दे रहा हैं।"
अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने कहा कि "भाजपा सरकार केवल हिन्दू मुस्लिम कर जनता को बरगलाने का काम करती है, लेकिन प्रदेश की जनता इनके राजनीति को जान चुकी है।"
कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। इस दौरान मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि, सुरेंद्र भारती, राजेश यादव, प्रभावती भारती, गुड़िया कोल, राजू बीयार, मुन्नी भारती, विनोद भारती मुन्ना कुशवाहा, सरोज पासवान, अरविन्द पटेल व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



