सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि जिले में जंगल राज कायम है और सड़कें गड्डों से भरी हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि देखने को तैयार नहीं है और अपनी ऑंखें मुंदें हुए हैं, वहीं जिला प्रशासन ने भी गड्ढा मुक्ति को लेकर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण मंत्री और भाजपा जनप्रतिनिधि भी इन्हीं सड़कों से गुजरते हैं, फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने कई बार ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जर्जर सड़कों के कारण बच्चों के चोटिल होने और गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस में परेशानी होने का भी जिक्र किया।