Sonbhadra News :रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों की रज कलश यात्रा का सोनभद्र की टीम ने किया स्वागत
रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों की रज कलश यात्रा का सोनभद्र की टीम ने किया स्वागत

sonbhadra
6:48 PM, October 12, 2025
रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों की रज कलश यात्रा का सोनभद्र की टीम ने किया स्वागत
दुद्धी, सोनभद्र। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सभा द्वारा रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों की रज कलश यात्रा का शनिवार की शाम मिर्जापुर पहुंची। मिर्ज़ापुर के विंध्याचल में अमरावती चौराहे के पास प्रदेश महा सचिव श्याम मोहन यादव के परिसर में सोनभद्र एवं मिर्जापुर के अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के संयुक्त उपस्थिति में रज कलश की अगवानी की गई। सन 1962 में भारत -चीन युद्ध मे मारे गए बीर अहीर शौर्य की याद मे यह यात्रा चल रही, जिसका स्वागत मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के पदाधिकारियों ने मिर्ज़ापुर में किया।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला सोनभद्र के पदाधिकारियों ने रेजांगला रज कलश की अगवाई कर वाराणसी के लिए रवाना कराया।यह रज कलश यात्रा 13 अप्रैल 2025 को बिहार से चली है जो पुरे भारत के विभिन्न प्रदेशों से हुए 18 नवम्बर 2025 को रेजंगला पहुंचेगी।
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष अशोक यादव एड,मनोज यादव, श्याम मोहन यादव, सुरेश यादव एड, किरन यादव,महेश यादव ,सुनैना यादव एवं सोनभद्र के जिलाध्यक्ष जगत नारायण यादव आचार्य,महा सचिव अभिनाथ यादव,उपाध्यक्ष दिनेश यादव प्रधान फुलवार,कोषाध्यक्ष राम प्रसाद यादव एवं विधान सभा दुद्धी अध्यक्ष नरेश कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।




