पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के अनुसार, "यह डायवर्जन प्लान प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक लागू रहेगा। जनपद सोनभद्र से मीरजापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को हिन्दुआरी से होकर वाया सुकृत,अहरौरा होते हुये अपने गनतव्य को जायेगें। वहीं चोपन की तरफ से आने वाले बड़े/भारी वाहन, जिन्हें मीरजापुर,भदोही व प्रयागराज जाना है वह रा0गंज फ्लाई ओवरब्रिज से होते हुए वाया हिन्दुआरी, अहरौरा, टेंगरा मोड़ होते हुए अपने गनतंव्य को जायेगें। जबकि रायपुर-पन्नूगंज से कस्बा रा0गंज या घोरावल तथा चोपन रोड पर जाने वाले भारी वाहन बेलखुरी मोड़ से मधुपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें। घोरावल-शाहगंज रोड से रा0गंज शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहे से वाया राजगढ़ होकर अपने गनतब्य को जायेगें। मारकुण्डी की तरफ से कचहरी होते हुये पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन रा0गंज फ्लाई ओवर ब्रीज होते हुए मधुपुर से बेलखुरी तिराहा होकर अपने गनतव्य को जायेगी। वहीं राजगढ़/रा0गंज की ओर से ट्रैक्टर से आने वाले श्रद्धालुओं/कांवरियों को शाहगंज से 4 किमी0 आगे ओदार नामक स्थान से सीधे शिवद्वार मंदिर घोरावल की ओर मोड़ दिया जायेगा। विजयगढ़ किला से वाया रा0गंज-शाहगंज से कस्बा घोरावल होते हुए शिवद्वार मंदिर को जाने वाले कांवड मार्ग पर रा0गंज क्षेत्रान्तर्गत छपका तिराहा व धर्मशाला तिराहा पर कांवरियों की भीड़ बढ़ने पर,वाहनों को रोककर कांवरियों/श्रद्धालुओं को पास कराया जाता है। कस्बा रा0गंज में डायवर्जन हेतु कोई वैकल्पिक मार्ग नही है, फिर भी जिलाधिकारी कार्यालय मुख्य मार्ग गेट से छपका तिराहा होते हुए धर्मशाला चौराहा तक भीड़ बढ़ने पर वन-वे किया जायेगा।"