Sonbhadra News : नहीं रहे सोनभद्र के गौरव आत्मानंद मिश्र
देश के महान समाजसेवी गोखले जी द्वारा स्थापित अखिल भारतीय स्तर की स्वैच्छिक संस्था सर्वेंट आफ इंडिया सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष आत्मानंद मिश्र का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।

sonbhadra
1:15 PM, December 9, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । जनपद सोनभद्र के गौरव एवं महात्मा गांधी जी के राजनीतिक गुरु देश के महान समाजसेवी गोखले जी द्वारा स्थापित अखिल भारतीय स्तर की स्वैच्छिक संस्था सर्वेंट आफ इंडिया सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष आत्मानंद मिश्र का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।
बताते चलें कि श्री मिश्र जनपद के तीन इंटर कॉलेज जिसमें राजा बलदेव दास बिरला इंटर कॉलेज सालखन बिरला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेवरपुर एवं आदिवासी इंटर कॉलेज शिलथम के प्रबंधक रहे । आपके आकस्मिक निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णय छती हुई है पूरे क्षेत्र में अशोक की लहर व्याप्त है और उक्त तीनों कॉलेजों के शिक्षक कर्मचारी गहरे सदमे में है और मृतक आत्मा की शांति एवं परिवार को अपार क्षति को सहने की परमात्मा से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।




