Sonbhadra News : IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र को पहली रैंक
डीएम बी0एन0सिंह के नेतृत्व में माह जुलाई-2024 में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र क़ो प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

सोनभद्र
10:25 PM, August 6, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
• जिलाधिकारी ने IGRS रैंकिंग में सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के नेतृत्व में माह जुलाई-2024 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश ने जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।जनपद सोनभद्र को शिकायतों के निस्तारण में 130 के सापेक्ष 127 अंक प्राप्त हुए हैं और प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने जनपद में शिकायतों के निस्तारण सासमय व गुणवत्ता पूर्ण तरिके से करने पर जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों के निस्तारण किये जाये, जिससे कि जिले की समस्याओ के निस्तारण में और तेजी लायी जा सके।




