आईजीआरएस कार्य से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि "जिले के सभी 22 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इनमें चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, रायपुर, विंढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, हाथीनाला, ओबरा, पन्नूगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन और बीजपुर थाना शामिल हैं। आईजीआरएस पर मिली हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ उसका निस्तारण कराया गया। इससे शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत मिली और पुलिस-जन सहयोग को भी मजबूती मिली। इस उपलब्धि को सोनभद्र पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रभावी शिकायत निस्तारण प्रणाली का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।"