Sonbhadra News : प्रदेश में सोनभद्र पुलिस बनी नं0 1, जानें क्या है कारण
उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस ने कुल 115 अंकों में से 115 अंक हासिल कर शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया है...

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा
sonbhadra
9:45 AM, January 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस ने कुल 115 अंकों में से 115 अंक हासिल कर शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिले के सभी सीओ और थानेदारों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेरित किया।
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण -
आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से आने वाली शिकायतों को अपलोड किया जाता है और उनकी निगरानी की जाती है। दिसंबर माह में दर्ज शिकायतों को सोनभद्र पुलिस ने समय सीमा के भीतर निस्तारित किया। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर उसे पोर्टल पर अपलोड करने में भी तत्परता दिखाई, जिससे पुलिस को यह सम्मान प्राप्त हुआ।
दो थाने रह गए पीछे -
जिले के 22 में से 20 थानों का प्रदर्शन बेहतर रहा। हालांकि, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और बभनी थाना मामूली अंकों से पीछे रह गए। इसकी वजह नेटवर्क की समस्या बताई जा रही है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सभी को लगातार इसी प्रकार कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी हैं।




