एसपी अभिषेक वर्मा ने जनपदवासियों को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपदीय पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग अथवा कानून उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नववर्ष के जश्न के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, शराब पीकर वाहन चलाना, तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, अवैध डीजे/लाउडस्पीकर का प्रयोग, मारपीट, अभद्रता, अश्लीलता एवं शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई, चालान, गिरफ्तारी एवं वाहन सीज की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।