Sonbhadra News : सोनभद्र बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सोनभद्र बार एसोसिएशन सत्र 2024-25 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को तहसील परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि....

शपथ ग्रहण करते सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण...
sonbhadra
8:25 PM, March 1, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र बार एसोसिएशन सत्र 2024-25 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को तहसील परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राज्य विधिज्ञ परिषद अनुराग पांडेय, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष सदस्य राज विधिज्ञ परिषद, हरिशंकर सिंह पूर्व अध्यक्ष सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद एवं विनोद कुमार पांडेय सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समारोह संपन्न कराया।
पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र को शपथ दिलाई गई एवं मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य विधिज्ञ परिषद अनुराग पांडेय द्वारा महामंत्री अखिलेश कुमार पांडे एवं सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया।
शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने सभी मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों अधिवक्ता भाइयों-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता एकता हित की बात करने को लेकर सहमत जताते हुए सबका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद चौबे एड0 ने किया विशिष्ट अतिथिगण द्वारा माहामंत्री अखिलेश पाण्डेय व अन्य पराधिकारि व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाया शपथ लेते वाने पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्षा शारदा प्रसाद मौर्य उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर प्रदीप पाण्डेय, संजय पाण्डेय उपाध्यक्ष 10 वर्ष से निचे अखिलेश पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव प्रकाशन शरद चन्द्र गुप्ता संयुक्त सचिव प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुरज वर्मा के साथ कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ सुशील कुमार चौवे, सेराज अख्तर खान, अशोक मिश्र, पुस्पा तिग्गा, प्रदीप पाण्डेय, सुनिल कुमार, कनिष्ठ सदस्य राहुल जैन, श्याम किशोर मिश्र, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, आशिष पाल, अविनाश रंजन त्रिपाठी सम्पन हुआ।



