Sonbhadra News : सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 23 एवं 24 मई को
“सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026” का आयोजन आगामी 23 एवं 24 मई 2026 को शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया जाएगा।

sonbhadra
11:20 AM, May 11, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026” का आयोजन आगामी 23 एवं 24 मई 2026 को शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन एवं सोनभद्र जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता केवल पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों हेतु आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में कुल 07 प्रायोजित टीमें प्रतिभाग करेंगी-
1. The Uniform Express, Robertsganj Sonbhadra
2. Shuttlers
3. MR Institute of Fire & Safety Engineering, Robertsganj Sonbhadra
4. Chandra Maruti Service, Urmaura Robertsganj Sonbhadra
5. Friend’s Badminton Club
6. Smash Titans
7. Life Care Hospital & Trauma Centre, Robertsganj Sonbhadra
प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में 7 से 8 खिलाड़ी होंगे, जिनमें-
० 01 अंडर-17 खिलाड़ी
० 02 अंडर-19 खिलाड़ी
० 02 पुरुष खिलाड़ी
० 02 वेटरन खिलाड़ी का होना अनिवार्य रहेगा।
इस प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल, रेणुकूट, शक्तिनगर, अनपरा, डाला एवं बीजपुर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिले के जूनियर एवं अनुभवी खिलाड़ियों की भागीदारी प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण प्रदान करेगी।
खेल प्रारूप
प्रत्येक टीम मुकाबले में कुल 6 मैच खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर आयोजित की जाएगी।
० प्रत्येक टीम लीग चरण में सभी अन्य टीमों के विरुद्ध एक-एक मुकाबला खेलेगी।
० लीग चरण समाप्त होने के बाद अंक तालिका के आधार पर शीर्ष 4 टीमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।
० इसके बाद प्रतियोगिता Qualifier एवं Eliminator प्रारूप में खेली जाएगी।
० लीग चरण में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नॉकआउट चरण में विशेष लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण Trump Match रहेगा, जिसमें हारने वाली टीम को (-1) अंक दिया जाएगा, जिससे मुकाबले और अधिक रोमांचक एवं रणनीतिक बनेंगे।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹7000 तथा उपविजेता टीम को ₹3500 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।




