इस दौरान सचिव डॉ0 धर्मवीर तिवारी ने कहा कि "नमो मैराथन जिले का ऐसा मैराथन होगा, जिसमें युवाओं को फिट रखने के लिए दौड़ करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को फीट रहने की मुहिम चलाई थी, उसी के आधार पर यह मैराथन प्रतियोगिता कराया जा रहा है, जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है। बालिका वर्ग की दौड़ बस स्टैंड तिराहा चुर्क से सर्किट हाउस तक होगी एवं बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश निकट डीएवी के पास सुबह 8:30 बजे शुरू होगा, जो सर्किट हॉउस पर सम्पन्न होगी। बालिका वर्ग भी दौड़ सुबह नौ बजे से होगा। दोनों वर्गों में लगभग 500 युवा नमो में प्रतिभाग करने 10:50 बजे सर्किट हाउस में पुरस्कार वितरण अतिथियों की तरफ से किया जाएगा। यह मैराथन न रुकेगा न थकेगा और हर वर्ष निरंतर यह मैराथन चलेगा।"