Sonbhadra News : सरदार पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' के लिए दौड़ा सोनाँचल
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज सोनभद्र में एकता और अखंडता का रंग देखने को मिला। शहर के डायट परिसर से निकले यूनिटी मार्च में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी बी0एन0सिंह व सीडीओ....

यूनिटी मार्च के छायाचित्र.....
sonbhadra
7:14 PM, October 31, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• रिमझिम वर्षा के फुहारों के बीच सोनभद्र ने लगाई एकता की दौड़
• जिलाधिकारी ने आत्म निर्भर भारत की दिलायी शपथ, स्वदेशी अपनाने का लिया गया संकल्प
• कलेक्ट्रेट परिसर में स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित लगाया गया मेला
सोनभद्र । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज सोनभद्र में एकता और अखंडता का रंग देखने को मिला। शहर के डायट परिसर से निकले यूनिटी मार्च में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी बी0एन0सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च को रवाना किया।रन फॉर यूनिटी में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवक मंगल दल, सामाजिक संगठन और अधिकारी सबने कदम से कदम मिलाकर एकता का संदेश दिया। मार्च के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
आज सुबह 8 बजे डायट परिसर से शुरू हुई यूनिटी मार्च बढ़ौली चैराहा पर समाप्त हुई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं, युवक मंगल दल, सामाजिक संगठन, अधिकारीगण और जनप्रतिनिधियों ने यूनिटी मार्च में हिस्सा लेकर आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “एकता में ही शक्ति है” जैसे नारों के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बढ़ौली चैराहा पर उपस्थित जनसमुदाय को आत्म निर्भर भारत की शपथ भी दिलायी। उन्होंने सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने तथा अपने दैनिक जीवन में यथासंभव भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना सहयोग देने साथ ही दूसरों को भी स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करने की प्रतिज्ञा दिलायी।




