Sonbhadra news : विद्युत बील राहत योजना कैम्प पर कुछ शरारती तत्वों ने तांण्डव कर कार्य को किया अवरुद्ध
सरकार की तरफ से चलाई जा रही विद्युत बील राहत योजना कैम्प पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 9 जनवरी को अदलगंज ग्राम सभा में सलखन पावर हाउस की तरफ लगाई गई थी।

sonbhadra
5:33 PM, January 9, 2026
राकेश चौबे
★ विभागीय अधिकारियों ने चोपन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन पावर हाउस के अन्तर्गत सरकार की तरफ से चलाई जा रही विद्युत बील राहत योजना कैम्प पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 9 जनवरी को अदलगंज ग्राम सभा में सलखन पावर हाउस की तरफ लगाई गई थी। जो गरीब निरीह विद्युत उपभोक्ताओं को छुट का लाभ लेते हुए पैसा भी जमा करके योजना का लाभ भी ले रहे थे। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने कर्मचारियों से वाद विवाद करते हुए गाली गलौज देते हुए मारने पीटने की धमकी देते हुए चल गए। विद्युत बील राहत कैम्प योजना कार्यों को बाधित कर दिया। जिससे क्षुब्ध विभागीय कर्मचारियों ने अपने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया।
सरकारी कार्यों में बाधा डालने को लेकर उपकेंद्र सलखन जेई अतुल कुमार दुबे ने शरारती तत्वों के लोगों के खिलाफ चोपन पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से कर्मचारी अजय मेहता, भीम, राहुल, सतीश इत्यादि लोग उपस्थित थे।




