Sonbhadra News : शिक्षकों की समस्यायों का समाधान प्रथम लक्ष्य- लाल बिहारी यादव
दो दिवसीय दौरे पर सोनभद्र आए नेता प्रतिपक्ष व शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने मंगलवार को म्योरपुर ब्लाक के दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा का हाल जाना।

नेता प्रतिपक्ष व शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव
sonbhadra
8:37 PM, December 10, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । दो दिवसीय दौरे पर सोनभद्र आए नेता प्रतिपक्ष व शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने मंगलवार को म्योरपुर ब्लाक के दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा का हाल जाना। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्यायों को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। म्योरपुर डाक बंगले में प्रेस वार्ता के दौरान श्री यादव ने कहा की वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षक अभी भी कम वेतन पर पूरे दिन शिक्षण कार्य के लिए विवश है। शिक्षक किसी तरह सुदूर इलाकों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं इसके बावजूद सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। कहां की नई शिक्षा नीति के तहत 52 विश्वा जमीन और 11 लाख रुपए में विद्यालय की मान्यता मिल रही है जो कि पहले विद्यालय खोलने में 17 बिस्वा जमीन और 38000 में हाई स्कूल के मातम मिल जाती थी।आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राजकीय और छोटे निजी विद्यालयों को बंद कर पूंजी पतियों के हाथ में विद्यालयों को देना चाहती है शिक्षा सुरक्षा और चिकित्सा सरकार की प्राथमिकता में होती है लेकिन सरकार सभी में फेल है। शिक्षकों की समस्याओं और विद्यालयों की स्थितियों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।क्षतिग्रस्त बकरीहवां-बीजपुर मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए डीएम से वार्ता कर शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की बात कही।समाज कल्याण द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने हेतु सदन में मुद्दा उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था चरमरा रही है। शिक्षकों की नियुक्ति होने पर ही पूर्व की भांति शिक्षा का अलख जगेगा।
इस दौरान सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव,प्रेमचंद यादव, बुद्धी नारायण यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव,शिव कुमार सिंह,सपा नेता अमित कुमार,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंडी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे




