Sonbhadra News : आंधी में उड़ गया सोलर पैनल
मधुपुर इलाके केभवानीपुर गांव में लगा कुसुम योजनांतर्गत पांच किलोवाट सोलर पैनल बुधवार की शाम आयी तीब्र आंधी की चपेट में आ कर पूरी तरह उखड़ कर छत विक्षत हो गया।

sonbhadra
9:23 PM, May 15, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपर (सोनभद्र) । मधुपुर इलाके केभवानीपुर गांव में लगा कुसुम योजनांतर्गत पांच किलोवाट सोलर पैनल बुधवार की शाम आयी तीब्र आंधी की चपेट में आ कर पूरी तरह उखड़ कर छत विक्षत हो गया, किसान नागेंद्र कुमार की सूचना पर हलका लेखपाल शाहिद खान को सूचना दी गयी,अचानक आयी तीब्र आंधी से हुये नुकसान का आंकलन मुख्य मार्ग से दूर ग्रामीण इलाकों के सामने आ रहे हैं, वहीं तीसरे दिन भी कई ग्रामीण इलाके की बिजली बहाल नहीं हो पायी है, अभी बिजली कर्मी मुख्य कस्बो खास तौर से हाइवे से लगे इलाकों की सप्लाई बहाल करने में लगे हैं, मझुई, बघोर बघोरी आदि गांवों में शुक्रवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी जहां पीने के पानी का इंतजाम के लिये ग्रामीण जूझ रहे हैं




