Sonbhadra News : संविधान दिवस पर सोनभद्र पुलिस ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर भी संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

sonbhadra
2:30 PM, November 26, 2026
शान्तनु विश्वास/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में पुलिस विभाग की ओर से गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने, संवैधानिक मूल्यों, मूलभूत अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय, क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं पुलिस लाइन के कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर भी संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थानों और चौकियों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में संविधान के प्रति निष्ठा, संवैधानिक मूल्यों के सम्मान तथा कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।




