Sonbhadra News :.......तो क्या बाइक टकराना बनी पुजारी पर जानलेवा हमले की वजह
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी पर आज सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र ने हमला बोल दिया। पुजारी पर चाकू से वार किए, जिसमें उनके गले और चेहरे पर चोट आईं, उन्हें जिला अस्पताल में....

घायल पुजारी, हमलावर व अन्य
sonbhadra
5:12 PM, December 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी पर आज सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र ने हमला बोल दिया। पुजारी पर चाकू से वार किए, जिसमें उनके गले और चेहरे पर चोट आईं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसी ही घटना की जानकारी लोगों क़ो हुई, बढ़ी संख्या में पुजारी क़ो देखने जिला अस्पताल पहुँच गए। उधर, घटना के बाद भाग रहे हमलावरों को आस-पास के लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। लोगों की पिटाई से दोनों हमलावर भी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकरी मिलते ही सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय मौके पर पहुँच गए और पुजारी से मिलकर घटना के संबंध में जानकरी ली।
ये है पूरा प्रकरण -
रौप स्थित पंचमुखी मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दुबे पहाड़ी के नीचे मकान बनाकर रहते हैं। आज सुबह पूजन के बाद वह कहीं जा रहे थे, इसी दौरान बाइक से आए दो लोगों ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। उन्हें दौडाकर पकड़ लिया गया और दोनों हमलावरों की जमकर पिटाई की गई। दोनों हमलावरों के पास से दो चाकू भी बरामद कर लिया गया। दोनों हमलावारों की पहचान नगर से सटे कम्हारी गांव निवासी श्याम सुन्दर पाण्डेय और उसके पुत्र अभिषेक पाण्डेय के रूप में हुई। दोनों को घायलावस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाइक टकराने के बाद कर पिता-पुत्र ने कर दिया पुजारी पर जानलेवा हमला -
वहीं पुरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि "पुजारी और हमलावरों के मोटरसाइकिल की आपस में एक्सीडेंट होने पर मोटर साइकिल सवाद दो व्यक्तियों ने स्कूटी सवार पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं लोगों की पिटाई से घायल दोनों हमलावरों क़ो भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।"




