Sonbhadra news : निफा सिल्वर जुबली समारोह में सम्मानित होंगी सोनभद्र जिले की स्नेहा सिंह
हिंडाल्को स्मेल्टर प्लांट पॉटरूम लाइन 11 में डिफ्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत अरुण कुमार सिंह की पुत्री स्नेहा सिंह को मिलेगा यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड

sonbhadra
7:50 PM, September 19, 2025
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
◆ मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल होंगे मुख्य अतिथि
◆ भारत मंडपम दिल्ली और गोल्डन मोमेंट्स करनाल हरियाणा में आयोजित होगा कार्यक्रम
सोनभद्र । हिंडाल्को स्मेल्टर प्लांट पॉटरूम लाइन 11 में डिफ्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत अरुण कुमार सिंह की पुत्री स्नेहा सिंह को मिलेगा यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड । डीएवी ओबरा सोनभद्र स्कूल की खेल प्रशिक्षक स्नेहा सिंह जो की सोनभद्र की जिला संगठन आयुक्त गाइड भी हैं, इन्होनें स्काउट गाइड के क्षेत्र में भी बहुत सारे सेवा कार्य किये हैं। यह एक रक्तदाता भी हैं और ताइक्वांडो के क्षेत्र में भी इन्होने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है साथ ही यह एक ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी भी हैं। स्नेहा सिंह ने कहा समाज व राष्ट्रहित में कार्य करना मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा है।
सामाजिक संस्था निफा नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में 21 सितंबर से 24 सितंबर तक दिल्ली और हरियाणा में देश सहित विदेशों से कुल तीन हजार समाजसेवी सम्मिलित होंगें ।
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं छः बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित हो चुकी संस्था निफा की इस सिल्वर जुबली कार्यक्रम में पूरे देश के हर जिले से एक पुरुष व एक महिला समाजसेवी को हरियाणा में जिला यूथ अवार्ड एवं दिल्ली के भारत मंडपम में चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा ।
देश व विदेश की बड़ी हस्तियां, मंत्रीगण इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे ।




