Sonbhadra News : डॉ अंबेडकर की जयंती पर गूंजा "जय भीम, लाल सलाम" का नारा
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल के जिला क्षेत्रीय कार्यालय पटवध पर जय भीम लाल सलाम नारे के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया और संगोष्ठी आयोजित किया गया।

sonbhadra
5:22 PM, April 14, 2026
घनश्याम पांडेय/नीरज सिंह (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल के जिला क्षेत्रीय कार्यालय पटवध पर जय भीम लाल सलाम नारे के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया और संगोष्ठी आयोजित किया गया।
जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा (एटक) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद जी ने किया और अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक न्याय, समानता एवं संविधान निर्माण में योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, ज्ञान और दृढ़ संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार हम सभी को समाज के प्रति और उसके निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं । हमें सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने और आगे बढ़ाने की जरूरत है। तभी हम समानता और न्याय की लड़ाई में सफल होंगे।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं भाकपा जिला सह सचिव कॉमरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में बराबरी तथा भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कामरेड आर के शर्मा, कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, कॉमरेड बसावन गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, तारकेश्वर गुप्ता, रवि प्रकाश, राम जनम कुशवाहा, हृदय नारायण गुप्ता , कार्तिकेय केशरी, बाबूलाल चेरो , जगरनाथ बैगा, मुन्ना राम, लीलाधर विश्वकर्मा व बुद्धि राम खरवार आदि कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष कामरेड प्रेम चन्द्र गुप्ता ने किया
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




