Sonbhadra News : पोखरे में डूबने से छः वर्षीय बालक की मौत
रायपुर थाना स्थित पोखरे में डूबने से छः वर्षीय दिव्यांशु पुत्र श्याम नारायण बालक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।
प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
6:03 PM, October 22, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना स्थित पोखरे में डूबने से छः वर्षीय दिव्यांशु पुत्र श्याम नारायण बालक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।
मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द में मां अपने बेटे को साथ लेकर पोखरे में कपड़ा साफ करने गई थी। मां अपना कपड़ा साफ करने में लगी थी, इसी बीच लड़का
पोखरे में चला गया । बच्चे को पास न देखकर मां सोची कि उसका बच्चा घर चला गया होगा । जब मां कपड़े साफ कर मां घर लौटी तो लड़का घर पर भी नहीं था ।फिर वह दौड़कर पोखरे पर खोजने गई तो पोखरे में शव उतराता दिखाई दिया। देखते ही चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ही रायपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी । इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामदरस राम ने बताया कि घटना की जानकारी है । शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।




