Sonbhadra News : कांग्रेस विधायक सहित सड़क दुर्घटना में छह घायल
छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा मोड़ के पास ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे परिवार के साथ कुम्भ स्नान करने जा रहे थे ।

सड़क दुर्घटना में विधायक की क्षतिग्रस्त गाड़ी
sonbhadra
8:41 PM, January 12, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार रविवार की सुबह सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर नधीरा मोड़ के पास ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में विधायक की पत्नी और रिश्तेदार महिला का हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8.45 बजे बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर नधीरा मोड़ के पास विधायक की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार पर एमएलए इंद्र साहू (55),उनकी पत्नी प्रतिमा साहू (53) व बेटी संजू श्रुति साव (27),स्वाती साव (25) तथा मधुरिमा राव (32),सरस्वती साव (45),तुकेश्वर यादव (28) सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया गया। वहीं गंभीर रुप से घायल विधायक की पत्नी प्रतिमा साहू व रिश्तेदार सरस्वती साहू को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।हादसे में विधायक व कार चालक बाल-बाल बच गए।




