Sonbhadra News : शहनाई से पहले बजा सायरन', 1098 टीम ने रोकवाई नाबालिगों की शादी
जिले में बाल विवाह की दो कोशिशों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सक्रियता से नाकाम कर दिया गया। थाना रायपुर और थाना दुद्धी क्षेत्र से बाल विवाह की सूचना मिलते ही हेल्पलाइन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते.....

sonbhadra
7:46 PM, April 25, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में बाल विवाह की दो कोशिशों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सक्रियता से नाकाम कर दिया गया। थाना रायपुर और थाना दुद्धी क्षेत्र से बाल विवाह की सूचना मिलते ही हेल्पलाइन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर टीमों को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान दोनों स्थानों पर परिजन बालिकाओं की उम्र से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे बाल विवाह की पुष्टि हुई।
इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को संरक्षण में लिया और संबंधित थानों में जीडी दर्ज कराई। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर फिलहाल दोनों बालिकाओं को बाल गृह में सुरक्षित रखा गया है, जहां उनकी देखरेख की जा रही है।
रेस्क्यू अभियान में थाना रायपुर क्षेत्र में सत्यम चौरसिया, अंशु गिरी और सीमा शर्मा की टीम सक्रिय रही, जबकि थाना दुद्धी क्षेत्र में अमन सोनकर और तनु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



