Sonbhadra News : श्याम सुंदर मिश्रा को बनाया गया शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष
शनिवार को नगर के रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संघ की एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया ।

sonbhadra
9:08 PM, April 18, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। शनिवार को नगर के रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संघ की एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मत से श्याम सुंदर मिश्र को अध्यक्ष एवं धर्मशिला देवी को मंत्री तथा मोहम्मद जावेद को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। इस मौके पर शिक्षक अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी अभिभावक एवं पदाधिकारियों द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में सक्रिय योगदान देने एवं विद्यालय में नामांकन वृद्धि तथा सतत विकास में अपना निरंतर सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर आशीष साहनी, राकेश कुमार, विनोद कुमार, मृत्युंजय, वंदनी देवी, रजनी सिंह, राधेश्याम तिवारी, रजनीश तिवारी, देवेंद्र प्रसाद,बिंदिया तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।



