Sonbhadra News : 'ड्रोन दीदी' बनकर शुभम व तारा भरेंगी सपनों की उड़ान
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ड्रोन दीदी एवं ड्रोन सहायक के चयन के लिए गठित कमेटी की बैठक ली। समूह की ड्रोन दीदी के रूप में आदर्श प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ करमा की....

sonbhadra
2:51 AM, December 31, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ड्रोन दीदी एवं ड्रोन सहायक के चयन के लिए गठित कमेटी की बैठक ली। समूह की ड्रोन दीदी के रूप में आदर्श प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ करमा की कुमारी शुभम और नारी विकास महिला संकुल स्तरीय संघ दुद्धी की तारा देवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। यह दोनों ड्रोन दीदी ड्रोन संचालन का कार्य करेंगी, उन्हें 8 से 10 हजार रुपये तक प्रति माह की आमदनी होगी।
ड्रोन दीदी को ड्रोन संचालन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर लाइसेंस प्राप्त करना होगा। इफको की ओर से सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। ड्रोन के माध्यम से समूह की महिलाओं एवं अन्य किसानों के खेतों में नैनो यूरिया, डीएपी व दवा आदि का छिड़काव करेंगी। ड्रोन विधि के छिड़काव से किसानों के फसलों पर बेहतर असर होगा और उपज भी बढ़ने में मदद मिलेगी। डीएम ने चयनित ड्रोन दीदी से ड्रोन की देखरेख करने की तरीके व किसानों के खेत तक ले जाने व ले आने के साधन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह ने बताया कि "आजीविका उप समिति की ओर से समय-समय पर ड्रोन सेवाओं और फीस प्राप्ति आदि का निरीक्षण किया जाएगा।"
बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एलडीएम सलन बागे, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।




