Sonbhadra News : श्री रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ 1 मार्च से
श्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु बैठक भी हुई आयोजित

सोनभद्र
5:08 PM, December 31, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाकछार में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण महा विष्णु यज्ञ का आयोजन 1 मार्च से होगा जिसे लेकर हरनाकछार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक महायज्ञ को सफल बनाने हेतु आहूत की गई।
मलिया नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में श्री महंत मनमोहन दास के कृपा पात्र वेद महात्मा ब्रह्मचारी के तत्वाधान में यज्ञ को आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत श्री रामचरितमानस नवाह परायण श्रीमद् भागवत पारायण ,श्री रुद्राभिषेक ,श्री दुर्गा सप्तशती पाठ ,श्री अखंड हरी कीर्तन ,अयोध्या, काशी, झांसी के विद्वानों द्वारा कथा प्रवचन भी होगा।
हरनाकछार स्थित महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में सम्मानित जनों एवं उपस्थित जन समुदायों के समक्ष इस महायज्ञ को सफल बनाने हेतु एक समिति भी गठित की गई ।
समिति ने अध्यक्ष पद पर पूर्व प्रधान यदुनाथ प्रसाद यादव, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी,यदुनाथ प्रसाद यादव, कृपा शंकर कुशवाहा ग्राम प्रधान घीवही नामित किए गए है।
कोषाध्यक्ष रूपचंद यादव,देव कुमार गुप्ता, हीरामनी यादव,उपेन्द्र कुमार गुप्ता तथा उमेश यादव को बनाया गया है।
वहीं संरक्षक मंडल में श्याम नारायण सोनी,नरेश विश्वकर्मा, मंगला प्रसाद गुप्ता, बंशीधर भारती, सूरजदेव यादव,दिनेश यादव,सन्तोष कुमार यादव,अभिषेक प्रताप सिंह,पवन कुमार नामित किए गए है।




