Sonbhadra news : बड़े ही धूमधाम से किया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विसर्जन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के डोल को आज गाजे-बाजे और डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम से पुनर्वास कालोनी से बाजार होते हुये कनहर बांध के नीचे विसर्जन किया गया

sonbhadra
8:38 PM, August 17, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार । चौकी क्षेत्र के नगवा,अमवार बाजार,पुनर्वास कॉलोनी में रखे गए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के डोल को आज गाजे-बाजे और डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम से पुनर्वास कालोनी से बाजार होते हुये कनहर बांध के नीचे विसर्जन किया गया | प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमवार बाजार के मंदिर चौराहे पर दही हांडी का कार्यक्रम युवाओं के द्वारा संपन्न हुआ| सुरक्षा के मध्य नजर चौकी इंचार्ज माखनलाल लगातार भ्रमण करते रहे।




