Sonbhadra News: राखड़ लदी डंपर पलटने से दुकान का हुआ नुकसान
घोरावल क्षेत्र में एक राखड़ लदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में घटना वाली जगह के पास सड़क किनारे लगी दुकान चपेट मे आ गई और नुकसान हो गया।

sonbhadra
11:11 PM, September 29, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। क्षेत्र के ओदार में रविवार की शाम राखड़ लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से उस स्थान पर ठेले और जनरल स्टोर की सजी दुकाने तहस-नहस हो गई। इस हादसे में दुकान स्वामी को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा। एक राखड़ भरी बड़ी गाड़ी रावर्टसगंंज से घोरावल की तरफ जा रही थी कि ओदार तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे जगदीश विश्वकर्मा का यंश एग रोल कार्नर का ठेला व जनरल स्टोर की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित विश्वकर्मा को नुकसान पहुंचा। मजदूरों द्वारा उस बिखरे राखड़ को सड़क के किनारे गड्ढे में व खेत में फिकवाया गया। ट्रक को देर शाम तक नहीं उठाया जा सका था। जगदीश विश्वकर्मा निवासी ओदार जोकि जनरल स्टोर की दुकान उस मार्ग पर तिराहे पर कर रखे हैं। उन्हीं का अंडा रोल व खाने की चीज ठेले पर सजती है। राखड़ लदा वाहन आया और अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से उनका दुकान का सारा सामान बर्बाद हो गया।




