Sonbhadra News :दुद्धी मुंसिफ कोर्ट की प्रथम महिला जज बनी शिवानी सिंह,अधिवक्ताओं में हर्ष, किया स्वागत समारोह का आयोजन

मंगलवार को दुद्धी कचहरी में नवागत न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी सिंह का स्वागत समारोह का आयोजन दुद्धी बार सभागार में किया गया। स्वागत समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सिविल जज शिवानी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि

news-img

दुद्धी में महिला जज का स्वागत करते अधिवक्ता गण

sonbhadra

8:09 PM, April 15, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश (संवाददाता)


दुद्धी, सोनभद्र।मंगलवार को दुद्धी कचहरी में नवागत न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी सिंह का स्वागत समारोह का आयोजन दुद्धी बार सभागार में किया गया। स्वागत समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सिविल जज शिवानी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उप जिला मजिस्ट्रेट निखिल यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं उप जिला मजिस्ट्रेट दुद्धी का अधिवक्ताओं ने फूल -मालाओं तथा अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सिविल जज जूनियर डिवीज़न शिवानी सिंह ने सभी अधिवक्ताओं का परिचय लिया।स्वागत समारोह में दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं दुद्धी तहसील मुख्यालय की न्यायिक व्यवस्था से अवगत कराया। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि दुद्धी कचहरी में महिला जज के रूप में प्रथम महिला शिवानी सिंह की नियुक्ति हुई है, जो दुद्धी के लिए गर्व हैं। मुख्य अतिथि सिविल जज शिवानी सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वास्त करते हुए कहा कि न्यायिक दायरे में मैं कोशिश करुंगी को जरूरतमंदो को न्याय मिले क्योंकि हमारे न्यायपालिका का मुख्य उद्देश्य न्याय चला निर्धन मिलने से हैं।दुद्धी मेरे लिए नया कार्यक्षेत्र हैं फिर भी मेरी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक न्यायिक कार्य हो और जरूरतमंदो को न्याय मिले। बता दें कि शिवानी सिंह 2018 बैच की न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं और 2019 में लखनऊ अंडर ट्रेनिंग के रूप में रही, इसके बाद 2019 से 2021 तक शाहजहांपुर में सिविल जज जूनियर डिवीज़न के रूप में तैनात रही। इसके बाद 2023 तक शाहजहांपुर में जी जूडिसीयल मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रही।2023 में ही उनका ट्रान्सफर औरया जिले में सिविल जज जूनियर डिवीज़न के पद पर हो गया। इसके अप्रैल 2025 में औरैया जिले से सोनभद्र के दुद्धी में सिविल जज जूनियर डिवीज़न के पद पर ट्रांसफर हो गया। दुद्धी कचहरी में आयोजित स्वागत समारोह में अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार, अशोक कुमार, कुलभूषण पाण्डेय, रामपाल जौहरी, अरुणोदय जौहरी, सचिव राकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.