Sonbhadra News :टेढ़ा छठ घाट के पास मंत्रोचार के साथ शिव लिंग स्थापित
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव के कनहर नदी छठ घाट के पास बुधवार को पुरे विधि -विधान के साथ शिवलिंग एवं नंदी का स्थापना किया गया। शिवलिंग स्थापना में टेढ़ा गाँव के वरिष्ठ नागरिक पूर्व ग्राम प्रधान

sonbhadra
7:13 PM, November 6, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव के कनहर नदी छठ घाट के पास बुधवार को पुरे विधि -विधान के साथ शिवलिंग एवं नंदी का स्थापना किया गया। शिवलिंग स्थापना में टेढ़ा गाँव के वरिष्ठ नागरिक पूर्व ग्राम प्रधान यदुनाथ प्रसाद यादव सपत्नी यजमान की भूमिका में विधिवत पूजा पाठ किए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पुरे विधि -विधान एवं मंत्रोचार के साथ पंडित शिवपूजन मिश्रा ने सम्पन्न करायी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद यादव ने बताया कि टेढ़ा छठ घाट के पास अस्थायी शिव मंदिर की स्थापना की गई थी, जिसे आज बुधवार को विधिवत शिवलिंग एवं नंदी का स्थापना किया गया। छठ पूजा से जाते समय महिलाएं जलाभिषेक करती हैं जिसे देखते हुए छठ पूजा के खरना के दिन शिवलिंग स्थापित कराया गया।इस दौरान तेजमन यादव, मिश्रीलाल यादव, शंकर,जुगुल, बृजकिशोर, मिश्री लाल भूईया, नरेश शर्मा, आकाश, विकास, सत्यानंद सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




