Sonbhadra News : हृदयाघात से शिक्षामित्र की मौत, मुखाग्नि देते हुए पिता हुए गमगीन
शिक्षामित्र की असामयिक मौत सहमा पूरा परिवार

सोनभद्र
7:45 PM, December 14, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र स्थित फुलवार गांव निवासी अरुण श्रीवास्तव पुत्र विश्वंभर श्रीवास्तव ( 48 वर्ष ) की हृदयाघात से शनिवार को देर रात मौत हो गई। वह गांव के ही सूईचट्टान प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र तैनात थे।
चचेरे भाई विकास कुमार ने ने बताया कि उन्हें पीलिया की बीमारी हो गई थी और पिछले कुछ महीनों से वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। चचेरे भाई ने कहा कि रविवार को सुबह दवा के लिए वह वाराणसी जाने की तैयारी में थे लेकिन शनिवार को रात में एक बजे उन्हें अटैक आया और थोड़ी ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही शिक्षक समुदाय सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक के एक बेटा व एक बेटी हैं जो अभी नाबालिग हैं। रविवार को मलिया नदी में अस्सी वर्षीय पिता ने मुखाग्नि दी तो वहां माहौल बड़ा ही गमगीन हो गया।
मृदुभाषी एवं कर्तव्यपरायण शिक्षामित्र की मौत से क्षेत्रीय लोग शोकातुर हैं।




