Sonbhadra news : चोपन के शाकिब खान बने धनबाद मंडल मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष
भारतीय रेलवे मजदूर संघ के धनबाद मंडल में चोपन रेलवे में कार्यरत शाकिब खान को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के धनबाद मंडल में चोपन रेलवे में कार्यरत शाकिब खान को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने चोपन में रेल अधिकारियों से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान शाकिब खान ने रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का स्वागत किया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र से मुलाकात कर चोपन के रेल कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने की मांग रखी।
शाकिब खान ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए जल्द ही धनबाद मंडल के पदाधिकारियों एवं विभिन्न शाखाओं का नए सिरे से गठन किया जाएगा। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाना है।