Sonbhadra News : "बाल श्रम उन्मूलन अभियान" के तहत सात नाबालिगों को कराया गया मुक्त
जिले में चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत सात नाबालिगों को कराया गया मुक्त

सोनभद्र
5:10 PM, November 14, 2024
रमेश/धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र)। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में आज श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी ईकाई सोनभद्र (AHTU) की संयुक्त टीम द्वारा थाना दुद्धी व थाना विण्ढमगंज क्षेत्रान्तर्गत मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रामकुमार, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी एएचटीयू रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव उपस्थित रहे।




