Sonbhadra News : चंद्रिका माता मंदिर परिसर में सात दिवसीय रामकथा का आयोजन
आज चंद्रिका माता मंदिर परिसर में श्री रामकथा के आयोजन से पूर्व चंद्रिका माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।

sonbhadra
7:19 PM, February 2, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । आज चंद्रिका माता मंदिर परिसर में श्री रामकथा के आयोजन से पूर्व चंद्रिका माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। सोमवार की सुबह कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से चलती नजर आईं। बैंड-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में भगवान प्रभु श्री राम एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। कलश यात्रा चंद्रिका माता मंदिर से प्रारंभ होकर सहिजन कलां तथा वार्ड नंबर 4 सहिजन खुर्द मोहाल होते हुए पुनः चंद्रिका माता मंदिर परिसर पर जाकर संपन्न हुई। वार्ड नंबर 4 सहिजन खुर्द मोहाल स्थित चंद्रिका माता मंदिर परिसर में कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया है, जो प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00बजे तक आयोजित होगी मंदिर में आयोजित श्री राम कथा के शुभारंभ के अवसर पर शुभ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे, श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर भगवान के भजनों पर झूमते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्ति मय बना रहा। कलश यात्रा के नगर पालिका वार्ड नंबर 4 सहिजन खुर्द मोहाल छठ घाट तालाब पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के उपरांत छठ घाट स्थित पवित्र सरोवर से जल भरकर वापस चंद्रिका माता मंदिर आकर यज्ञ स्थल को जल से पवित्र किया कलश यात्रा के दौरान रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका राबर्ट्सगंज ,राकेश भारती सभासद वार्ड नंबर4,राजेश द्विवेदी, राम समुझ मौर्य, डॉ जे एन तिवारी, अवधनाथ सिंह, पुष्पा सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा,उषा जैन सभासद, गायत्री सभासद,अनवर अली सभासद, सत्यप्रकाश गुप्ता, अनिल, राजकुमार पटेल, दीपक पटेल, मनोज विश्वकर्मा दिलीप पटेल सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे



