Sonbhadra News :सेवा संकल्प अभियान: चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में म्योरपुर न्याय पंचायत अव्वल
सेवा संकल्प अभियान: चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में म्योरपुर न्याय पंचायत अव्वल

sonbhadra
6:57 PM, September 22, 2026
सेवा संकल्प अभियान: चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में म्योरपुर न्याय पंचायत अव्वल
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान 2026 बेसिक शिक्षा परिषद विकास खंड म्योरपुर चित्रकला पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड ने संयुक्त रूप से फीता काटकर द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।प्रतियोगिता में ब्लॉक के चालीस संकुलों के पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय का चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान खुशी (कंपोजिट विद्यालय खैराही),क्वीन लवली (उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी, नैनसी (मून स्टार इंग्लिश स्कूल) मुकेश कुमार (कंपोजिट विद्यालय काचन),निलेश (प्राथमिक विद्यालय पिपरी), द्वितीय स्थान विकास कुमार (कंपोजिट विद्यालय काचन),मुस्कान (उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ियां), सोनम ( कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा),तृतीय स्थान शंकर सिंह (प्राथमिक विद्यालय रासपहरी),अर्पण (मून स्टार इंग्लिश स्कूल),सांत्वना पुरस्कार हिमांशु और शिला ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड ने कहा बच्चे की चित्रकला पोस्टर वास्तव में सामाजिक रीति रिवाजों,पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण नितांत आवश्यक चीजों का आकार खींचा है।आज के बच्चे कल के भविष्य हैं।सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत 2047 का उद्देश्य निर्धारित किया गया है।जिले के समस्त विभाग द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वंचित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि सुषमा सिंह ने छात्रों की कला का उत्साह वर्धन करते हुए विकसित सपनों का भारत थीम पर विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डाला।खंड विकास अधिकारी रामविलास चौरसिया ने प्रदर्शनी प्रतियोगिता का सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया कि शिक्षा ही अमूल्य रत्न है इसे पूरे मनोयोग से ग्रहण करना अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार,एडीओ कॉपरेटिव सतीश राय,बाल विकास अधिकारी नागेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक रजनीश श्रीवास्तव,पतिराज,प्रहलाद वर्मा,सर्वेश कुमार,अजय कुमार,आनंद कुमार चौबे, शारदा प्रसाद,सीमा,मनीष कुमार राय,अर्जुन रनावत,सौरभ,नीतिका शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक,अधिकारी,राज्यकर्मी मौजूद रहे।




