Sonbhadra News : मुख्य सोन पम्प नहर कैनाल में वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी
चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन बैरहवां टोला मुख्य सोन पम्प नहर कैनाल में शनिवार अलसुबह एक शव नहर में तैरते दिखाई देने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

sonbhadra
12:26 PM, December 13, 2025
राकेश चौबे/नीरज सिंह
मारकुंडी (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन बैरहवां टोला मुख्य सोन पम्प नहर कैनाल में शनिवार अलसुबह एक शव नहर में तैरते दिखाई देने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने चोपन पुलिस को दी ।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चोपन प्रभारी निरीक्षक मुकुंद शेखर अपने दलबल के साथ ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवा कर शव की शिनाख्त किया गया। मौके पर पहुंचे श्याम नारायण सिंह गौड़ प्रधान बेलछ ने शव की पहचान की। मृतक की पहचान रामकुमार गौड़ उर्फ गैयता (68) पुत्र स्व० इनरमन गौड़, निवासी बेलछ टोला बंशहवा ke रूप में हुई।
उक्त सम्बंध में प्रधान ने बताया कि कल शाम से ही घर निकले थे। जबकि परिजनो ने देर रात तक गांव के पास के क्षेत्रों भी पता किया गया था लेकिन कहीं पता नहीं चला था। जो शनिवार की अल सुबह ग्रामीणों व्दार नहर में शव देखा गया।
शव के शिनाख्त के बाद चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।




