Sonbhadra news : घर से लापता 6 वर्षीय बालक का शव नाले में मिलने से फैली सनसनी
ग्राम महुआव कला में प्रियांशु पुत्र विनोद चौहान शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही घर से लापता हो गया था

sonbhadra
8:01 PM, October 25, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम महुआव कला में प्रियांशु पुत्र विनोद चौहान शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही घर से लापता हो गया था जिसकी परिजनों ने अपने नात रिस्तेदारों इत्यादि तमाम जगहो पर खोजबीन करने के पश्चात इसकी सूचना चोपन थाना पुलिस को अवगत कराया गया।तत्पश्चात पुलिस रात भर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन करती रही लेकिन बालक का पता नहीं चला। इसके पश्चात चरवाहों व राहगीरों द्वारा शनिवार दोपर के पश्चात बलुई बंधी के नाले में एक बालक का शव तैरते देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को अवगत कराने के पश्चात शव की शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया।




