Sonbhadra News :विश्व पर्यटन दिवस पर दुद्धी में गोष्ठी का आयोजन
मेजर ध्यानचंद वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को दुद्धी स्थित बहुउद्देशीय हॉल मे विश्व पर्यटन दिवस पर एक गोष्ठी का किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार-----

sonbhadra
7:34 PM, September 27, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी,सोनभद्र । मेजर ध्यानचंद वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को दुद्धी स्थित बहुउद्देशीय हॉल मे विश्व पर्यटन दिवस पर एक गोष्ठी का किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार (एससी /एसटी उपाध्यक्ष उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में विश्व पर्यटन दिवस को लेकर चर्चाएं की गई, जिसमें कई वरिष्ठ वक्ताओं ने पर्यटन को लेकर अपने विचार रखे।
वक्ताओं के क्रम में डाॅ लवकुश प्रजापति ने अपने संबोधन कहा कि विश्व पर्यटन दिवस आज पूरा विश्व मान रहा है । पर्यटन एक मेलजोल का स्थान, जिससे देश-विदेश के लोग उस स्थान को देखने समझने व ज्ञान लेने के लिए इकट्ठा होते हैं ।उन्होंने वास्कोडीगामा के, अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप,का चक्कर लगाकर यूरोप से भारत पहुंचने वाले पहले व्यक्ति के रूप में उन्हें जाना जाता है,जिस तरह से भारत पहुंचने से पहले दक्षिण अफ्रीका के तट पर उतरकर व्यापार किया था ,ठीक उसी प्रकार पर्यटन को ज्ञान के लिए भी जाना जाता है। हमें भी अपने पर्यटन को हर क्षेत्र से मजबूत करने के लिए प्रयास करना चाहिए, विश्व के बीती इतिहास के चित्रों का वर्णन भी सोनभद्र के विभिन्न स्थानो पर देखने को मिलता है। यहाँ की प्राकृतिक वातावरण जल ,जंगल ,नदियो का समागम, मनोरंज, संस्कृति सभ्यता वेश ,भूष ,गीत संगीत देखने को मिलती है । वैश्विक रूप से सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यो को बढ़ाने एवं आपसी समझ को बढ़ाने में पर्यटन के द्वारा सहायता मिलता है। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता का दिल से आभार व्यक्त किया।
विंदवासनी जयसवाल ने विश्व पर्यटन दिवस पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन को प्राकृतिक व अप्राकृतिक बातो से जाना जा सकता है। किसी पर्यटन को विकसित करने के लिए किसी भी देश राज्य को विकसित होना अति आवश्यक होता है किसी भी देश में तीन तरह की स्थितिया होती है ,जिसमें विकसित और अविकसित एवं विकासशील स्थितियों पर भी निर्भर करता है।




