Sonbhadra News : नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन
ग्रामवासी सेवा आश्रम में संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र पर नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
6:51 PM, April 9, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन नगर स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र पर नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन ग्रामवासी सेवा आश्रम की संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय वायलिन वादक, सुप्रसिद्ध लेखक सुश्री शुभाशा मिश्रा के अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं युवाओं के साथ संपन्न हुआ । संगोष्ठी में स्वर ट्रस्ट के प्रवन्धक सुरज यादव ने उपस्थित सभी सम्मानित जनो का अभिनन्दन कर ट्रस्ट की सेवाओ के बारे मे विस्तार से बताकर सबसे अपने अपने क्षेत्र मे संकल्प नशा मुक्ति के योजनाओ को जन जन मे पहुचाने का अपील किया । संगोष्ठी मे संस्था के कोआर्डिनेटर ई राजीव पाण्डेय ने बताया कि संकल्प नशा मुक्ति व स्वास्थ्य सेवा का यह केन्द्र आप लोगो के सहयोग से जनपद सोनभद्र के लोगो मे नशे की लत को छुडाने में मील का पत्थर साबित होकर सोनभद्र को नशे के अभिशाप से मुक्ति दिलायेगी । साथ ही उन्होंन कहा कि संस्था मे मानी जानी मनोचिकित्सक डा तनु सिंह एम डी ,डा अश्विनि कुमार एमबीबीएस व डा स्मिता बीएएमएस द्वारा नियमित रूप से अपनी सेवाये अपनी पुरी टीम जिसमे स्टाप नर्स,वार्ड व्वाय के साथ दे रहे है । संगोष्ठी मे संस्था का ग्रामीण सम्पर्क व कैम्प का काम देख रहे राजेश अग्रहरी ने सभी उपस्थित जनो का परिचय व आभार प्रकट करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित बृजभूषण मिश्र ग्रामवासी के पंच संकल्पो मे एक व्यसन मुक्त भारत का संकल्प अब स्वर ट्रस्ट व देश की मानी जानी उर्जा कम्पनी एनटीपीसी के सहयोग से पुरा होगा संस्था जनपद सोनभद्र को नशा मुक्त बनाने लिए लगभग 250 गावो मे एक हजार कैम्प लगाकर जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा मे काम करेगा ।संगोष्ठी राजेश भारती,ओमप्रकाश, बन्टी सिंह, सभासद दिव्यविकाश सिंह, सुशील साहनी ,सदाफल साहनी, विकास चौबे, डा महेन्द्र पटेल, पुनीत पाठक, अभिषेक केसरी, प्रदीप साहनी इत्यादि स्थानीय लोग रहे। संगोष्ठी मे काउंसलर विभाग पटेल, स्टाप नर्स व स्टाप अंजनी, बिन्दु,प्रज्ञा दुबे, आशुतोष मिश्रा, आकाश मिश्रा सहित सभी संस्था के व्यवस्थापक उपस्थित रहे ।



