Sonbhadra News: वन्य जीव प्राणी सप्ताह पर आयोजित हुई गोष्ठी
घोरावल ब्लाक के खुटहा मे वन विभाग ने वन्य जीव प्राणी सप्ताह मनाया। वन्य जीव प्राणी सप्ताह पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। रेंजर सुरजू प्रसाद ने वन संपदा समेत वन्य जीवो के बारे मे विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

sonbhadra
7:44 PM, October 3, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल वन रेंज के खुटहा के प्राथमिक विद्यालय खुटहा पर वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को गोष्ठी कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि अक्टूबर का प्रथम सप्ताह वन्य जीव प्राणी सप्ताह के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। वन क्षेत्राधिकारी ने वन्य जीवों पर प्रकाश डालते हुए वनों के दोहन पर चिंता जताई। उनके संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्य जीव हमारी प्रकृति के लिए आवश्यक हैं। हमें इनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि वन्य जीव की रक्षा हमारा प्रथम दायित्व है। जिसके लिए वनों का होना आवश्यक है। इनके संरक्षण के लिए समय समय पर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। आम व्यक्ति का जागरूक होना वन्य जीवों के लिए बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर वन दरोगा राजन मिश्रा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा समेत वन्य कर्मियों के अलावा विद्यालय के अध्यापक व छात्र मौजूद रहे।




