Sonbhadra News : टीचर्स प्रीमियर लीग-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल 16 फरवरी को
टीचर्स प्रीमियर लीग-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन डायट ग्राउंड रावर्ट्सगंज में चल रहा है। इस प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद के सभी ब्लॉक की टीचरों की टीम प्रतिभाग कर रही है ।

sonbhadra
11:44 AM, February 13, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । टीचर्स प्रीमियर लीग-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन डायट ग्राउंड रावर्ट्सगंज में चल रहा है। इस प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद के सभी ब्लॉक की टीचरों की टीम प्रतिभाग कर रही है । खास बात यह है कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता सिर्फ अवकाश वाले दिन ही कराए जाते हैं ताकि स्कूल खुलने जे दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो ।
बुधवार को रावर्ट्सगंज, दुद्धी, बभनी, कोन व कर्मा के बीच लीग मैच खेला गया । जिसमें कोन व दुद्धी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई ।
आपको बतादें कि इसके पूर्व हुए लीग मैच में चोपन, दुद्धी, म्योरपुर, पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है । इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम की रावर्ट्सगंज व कर्मा पहले ही फाइनल ने अपनी जगह बनाये हुए है ।
इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे से चोपन vs कोन के बीच खेला जाएगा । जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 बजे से दुद्धी vs म्योरपुर के बीच खेला जाएगा ।
इसके बाद फाइनल मैच में पहले महिला क्रिकेट का फाइनल
राबर्ट्सगंज vs कर्मा के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा । जबकि फाइनल ग्रैंड सेरिमनी समय 2 बजे से खेला जाएगा ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी ने रावर्ट्सगंज के सभी खेल प्रेमियों के अलावा अपने टीचरों से अनुरोध किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में डायट ग्राउंड में पहुंच कर खेल का आनंद लें साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करें ।




