Sonbhadra News : स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में एनएसएस, एनसीसी और समस्त विद्यार्थियों के लिए स्व-गणना विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sonbhadra
4:05 PM, May 8, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में एनएसएस, एनसीसी और समस्त विद्यार्थियों के लिए स्व-गणना विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को वीडियो प्रस्तुति एवं वेबसाइट के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा ऑनलाइन पंजीकरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं। वीडियो प्रदर्शन के जरिए विद्यार्थियों को चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई तथा वेबसाइट पर जाकर वास्तविक डेमो भी दिखाया गया। इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सैनी ने कहा कि डिजिटल भारत की दिशा में स्व-गणना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पारदर्शिता एवं समय की बचत सुनिश्चित होगी। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और ऑनलाइन प्रक्रिया को समझा। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस नोडल एवं एएनओ डॉ सचिन कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लें तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उक्त अवसर पर प्रवेश एवं परीक्षा प्रभारी डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ विभा पांडेय, डॉ बीना यादव कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक यादव, डॉ संघमित्रा, अंजलि मिश्रा और राजेश, सूरज, अंकित, कोमल एवं एनएसएस के स्वयंसेवी प्रियंका, सुधा, वर्षा, अर्चना, अंकिता, अभिषेक, नीरज, सिमपी, रिया, आकांक्षा, मनीषा इत्यादि भारी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवी उपस्थित रहे l




