Sonbhadra news : सचिवों की माँगो पर होगा सहानुभूति पूर्वक विचार : देवेंद्र कुमार सिंह
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह से मिलकर उन्हे अपनी मांगो और समस्याओ से अवगत कराया।

sonbhadra
7:18 PM, September 19, 2025
राकेश चौबे
★ सोनभद्र सचिव संगठन ने सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
मारकुंडी सोनभद्र । आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी कर्मचारी संघ जनपद सोनभद्र में जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व मे सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह से मिलकर उन्हे अपनी मांगो और समस्याओ से अवगत कराया।
सहायक आयुक्त नें समिति कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को उनकी माँगो के संबंध मे सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया और सदस्यता महाअभियान मे सहयोग करने का आग्रह किया।
सचिव यूनियन के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने सचिव संवर्ग की समस्याओ को सहायक आयुक्त के सामने रखा। सचिवो के वेतन और कमीशन न मिलने की शिकायत की ।सचिवो के वेतन और मानदेय अवरुद्ध होने की समस्या से अवगत कराया।
सहायक आयुक्त ने कहा कि समस्याओ का निराकरण किया जाएगा परंतु सभी सचिव एक साथ लगकर सदस्यता महाअभियान को सफल बनाने मे जुट जाएँ।
सचिवो ने इस संबंध मे सहायक आयुक्त को एक ज्ञापन भी दिया ।ज्ञापन देते समय एडीसीओ गण अवधेश सिंह, डाक्टर सुरेश और अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल मे जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, संतोष पटेल, अमित कुमार गौतम , अमित सिंह , अंतिमा भारती, आजाद हिन्द , सुमन सिंह , विन्ध्याचल राम, उमेश सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी इत्यादि मौजूद रहे।




