Sonbhadra News : SDM और स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी से हड़कंप
मानकों की अनदेखी कर संचालित निजी अस्पताल व पैथाेलॉजी केंद्रों पर शुक्रवार को सदर एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम....

sonbhadra
6:56 AM, November 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मानकों की अनदेखी कर संचालित निजी अस्पताल व पैथाेलॉजी केंद्रों पर शुक्रवार को सदर एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने रॉबर्ट्सगंज व आस-पास के इलाकों में संचालित 12 केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम के औचक निरीक्षण के दौरान कहीं डॉक्टर नदारद थे तो कहीं प्रशिक्षित स्टाफ नदारद था। संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इन निजी हॉस्पिटलों और पैथोलॉजी सेंटरों की हुई जाँच -
डीएम बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर हुई जांच में टीम ने श्याम हॉस्पिटल, संकेत हॉस्पिटल, परमहंस हॉस्पिटल, सद्गुरु हॉस्पिटल, सोनगंगा हॉस्पिटल, जनता हॉस्पिटल, तृषा हॉस्पिटल, गुड हेल्थ अस्पताल, आकृति हॉस्पिटल, दुर्गा हॉस्पिटल, पब्लिक पैथाेलॉजी, संजीवनी पैथाेलॉजी का निरीक्षण किया। केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। डॉक्टर-कर्मचारी की योग्यता का भी परीक्षण किया। अधिकांश केंद्रों पर कमियां पाई गई। मानक के विपरीत संचालित अस्पतालों को सील करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। समुचित जवाब न मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एसीएमओ डॉ0 जी0एस0 यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की गई है। उनके स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच टीम में एसीएमओ डॉ0 प्रेमनाथ, डॉ0 जी0एस0 यादव और डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद शामिल रहे।




