Sonbhadra News :GGIC में स्काउट /गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ
राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी के प्रांगण में गुरुवार को स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर रीतिका श्रीवास्तव ने गाइड के महत्व के बारे

स्काउट /गाइड प्रशिक्षण में उपस्थित छात्राएं
sonbhadra
7:07 PM, January 2, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी के प्रांगण में गुरुवार को स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर रीतिका श्रीवास्तव ने गाइड के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया और वरिष्ठ प्रवक्ता राधेश्याम सिंह ने गाइड के प्रमाण पत्रों के विषय में बताते हुए उसकी कहां पर क्या उपयोगिता है इसे बच्चों को अच्छे प्रकार से समझाया| इस शिविर में प्रथम दिवस प्रार्थना झंडा गीत नियम प्रतिज्ञा ,सिद्धांत ,टोली विभाजन टोली का नामकरण गाइडिंग के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
इस शिविर में शिविर के संचालक सत्यनारायण कन्नौजिया ,जिला कमिश्नर स्काउट रवि सिंह एन०आई०एस० ताइक्वांडो प्रशिक्षक, प्रियंका गार्डर दुद्धी विद्यालय की गाइड प्रभारी डॉक्टर प्रीति शर्मा ने बच्चों को अनुशासन के बारे में जानकारी दी| शिविर का संचालन शैलेंद्र कुमार मिश्रा HWB स्काउट तहसील ट्रेनिंग काउंसलर दुद्धी सोनभद्र ने किया|
इस मौके पर विद्यालय स्टाफ़ में शोभा कुमारी यादव,कुसुम सिंह,अर्चना,वर्षा सहित अन्य उपस्थित रहें।




