Sonbhadra News : स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कोई हताहत नहीं
चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित परासपानी में इंटर कॉलेज के पास गाजीपुर से सिंगरौली जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी।

sonbhadra
5:37 PM, July 11, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित परासपानी में इंटर कॉलेज के पास गाजीपुर से सिंगरौली जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम लगभग तीन बजे चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित परासपानी में इंटर कॉलेज के पास स्कार्पियो सवार जमनिया गाजीपुर के मूल निवासी व हाल पता सिंगरौली मध्य प्रदेश निवासी, चालक मनोज कुमार गुप्ता जो अपने साथी संजय सिंह सिंह दोनों एक ही गांव निवासी हैं जो गाजीपुर जमनिया से सिंगरौली जा रहे थे तभी अचानक परासपानी स्थित इंटर कॉलेज के पास चलती स्कॉर्पियो में चालक को झपकीं आ गई, जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग तीस फिट गहरे खाई में जा गिरी । राहत की बात यह रही कि स्कार्पियो सवार दोनों बाल-बाल बच गए । मौके रहे स्थानीय लोगों ने दोनों सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस अग्रीम कार्रवाई जुट गई।




