Sonbhadra News : अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलटी,7 सवार घायल
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में अनियंत्रित स्कार्पियो के पलटने से सवार घायल
.jpeg&w=3840&q=75)
सोनभद्र
9:02 PM, December 27, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में पोस्ट ऑफिस के पास ठेला को बचाने में एक स्कोर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे स्कोर्पियो पर सवार कुल 7 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय रामलखन, 60 वर्षीय जुगुल किशोर, 38 वर्षीय विजय कुमार, 45 वर्षीय रामधनी, 48 वर्षीय भोला राम, 16 वर्षीय राकेश कुमार, 62 वर्षीय रमेश कुमार सभी निवासी ग्राम बैरखड़ स्कोर्पियो पर बैठकर नगर से बैरखड़ वापस लौट रहे थे कि धोरपा गांव में पोस्ट ऑफिस के पास ठेला को बचाने में स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे स्कोर्पियो सवार कुल सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना में जुगुल किशोर की रीढ़ की हड्डी क्रैक हो गई है। वही रामधनी की कंधे के पास की हड्डी क्रैक हो गई।
शेष लोगों को हल्की फुल्की चोट आई है सभी को इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी ले जाया गया है।




