Sonbhadra News : विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
जेपी एसोसिएटस द्वारा संचालित जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क सोनभद्र में दिनांक 9 दिसंबर 2024 को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का निरीक्षण करते विद्यालय के प्रबंधक सुधीर मिश्रा
sonbhadra
7:01 PM, December 9, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । जेपी एसोसिएटस द्वारा संचालित जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क सोनभद्र में दिनांक 9 दिसंबर 2024 को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन कंपनी के G M P&A एवं विद्यालय के प्रबंधक सुधीर मिश्रा ने फीता काटकर व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर के किया, इसके पश्चात मुख्य अतिथी व विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता पाडे सहित सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कुल 35 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया जिसमे से चंद्रयान 3,सोलर सिटी,heart & lungs, जियो मेट्रिक पार्क,जलवायु परिवर्तन,सोलर सिस्टम, कार्बाइड गन, मिसाइल, प्रकाश संश्लेषण, ग्रास कटर, वोल्केनो आदि प्रमुख रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथी ने कहा की विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्र/छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना है।उन्होने सभी छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयास की सराहना की। इंटर हाउस रंगोली का भी अवलोकन कर उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता
पाडे ने प्रदर्शनी मे आये सभी लोगों का स्वागत किया। प्रदर्शनी में JCIC चुर्क के अधिकारी डी के सिंह,सतीश सिंह,संजय सरन, आदर्श श्रीवास्तव,पंकज पाडे,
अभय शर्मा, राजेश मिश्र,सुधाकर सिंह,ललित तिवारी आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के सफल संचालन में प्रदर्शनी प्रभारी अजय पाठक एवं सभी शिक्षक जे पी सिंह,मनोज मिश्रा, असमंजस प्रताप,आनन्द सागर, आनन्द पान्डेय,अनुपमा, जितेन्द्र कुमार, राजेश गुप्ता, सी बी सिंह का विशेष योगदान रहा।




