Sonbhadra News : प्रधानों व शिक्षकों के आपसी सामंजस्य से होगा विद्यालय का विकास
ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आज ब्लाक संसाधन केंद्र रौप पर सकुशल संपन्न हुआ। इससे पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं दीप.....

ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते सदर विधायक भूपेश चौबे
sonbhadra
6:21 PM, December 13, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आज ब्लाक संसाधन केंद्र रौप पर सकुशल संपन्न हुआ। इससे पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं विशिष्ट अतिथि जीत सिंह खरवार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात कंपोजिट विद्यालय रौप राबर्ट्सगंज के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने मिशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यो पर प्रकाश डाला और स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने में ग्राम प्रधानों एवं शिक्षकों की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने शिक्षकों के साथ तालमेल बनाकर ग्राम प्रधानों को शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, विद्यालयी विकास व बच्चों को योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही।
SRG विद्या सागर ने डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर, एसएमसी के कार्य व दायित्व, आउट ऑफ स्कूल, बालिका शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान आदि पर विस्तार से जानकारी दिया।
वहीं ARP हृदेश कुमार सिंह ने निपुण भारत मिशन अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया।
बीईओ धनंजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश त्रिपाठी एवं विजय प्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, वरुण त्रिपाठी, राजेश कुमार, बृजबाला सिंह, मीना भारती, अनूप तिवारी, शम्भु नारायण सिंह, अमर नाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।




