Sonbhadra News : सावन सोमवार को किया गया 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक
चुर्क न्यू कालोनी में निःशुल्क 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक धूमधाम के साथ करवाया गया ।

sonbhadra
11:08 PM, August 12, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क न्यू कालोनी मे स्थित शिव मंदिर में सभी के कल्याण की कामना के लिए आयोजक पंडित अखिल नारायण पाण्डेय एवं पंडित जितेन्द्र मणि पाठक द्वारा निःशुल्क 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक धूमधाम के साथ करवाया गया । सुबह से ही शिव मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। सुबह से दोपहर तक भगवान शंकर का रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही कालोनी स्थित शिव मंदिर में 51000 पार्थिव शिवलिंग का पूजन और रुद्राभिषेक किया गया। पंडित गायत्री प्रसाद मिश्र प्रधान पुजारी शिव मंदिर के आचार्यत्वा में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई जहां सैकड़ों जोड़ो ने जन कल्याण के लिए भगवान शंकर का अभिषेक किया। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में नजदीक गांव,चुर्क नगर पंचायत के हजारों लोगों के साथ जेपी फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सत्यम, शिवम बेटू, आशुतोष, राहुल, अमन कश्यप, अमन जैसवाल, रविन्दर, संत्रिप्त, जयनारायण, सुधाकर श्रीवास्तव , एवं तमाम लोग सहयोग के लिए उपस्थित रहे।




